Friday, July 15, 2011

हमारी जींद यात्रा- कीटों को पहचानने, उन्हें समझने की यात्रा

10 से 13 जुलाई, 2011

 कीटों के बारे में जानने में मेरी दिलचस्पी तबसे और बढ़ गयी जब मैंने खेती विरासत मिशन के साथ काम करना शुरू किया | और जब मैंने फेसबुक पर प्राकृतिक कीट नियंत्रण ग्रुप के साथ जुडी तो यह दिलचस्पी और भी बढ़ गयी | और फिर एक दिन हमें पता चला कि हमें उस गाँव, यहाँ से इन कीटों को पहचानने, समझने की शुरुआत हुई , वहाँ उन औरतो से और इस विलक्षण काम को शुरू करने वाले डॉक्टर सुरेंदर दलाल जी से सीखने के लिए जाना है|
जाने से हफ्ता पहले ही सभी से विचार चर्चा होने लगी और मै और मेरे साथी इस सबके बारे में सीखने के लिए बहुत ही उत्साहित थे और एक -एक कर दिन गिन रहे थे और आखिरकार वो सुबह आ ही गई जब हमने जैतो से जींद जाने वाली सुबह की गाडी पकड़नी थी| सुबह सभी साथी अपने-अपने गाँव से जैतो स्टेशन पर पहुंचे| पूरे रास्ते जींद पहुंचकर कीटों को पहचानने, उन्हें समझने के एक नये अनुभव को लेने के बारे में ही बाते होती रही| हम सुबह 9 :30 बजे जींद पहुंचे जहाँ डॉक्टर दलाल जी के दोस्त हमें लेने के लिए पहुँच चुके थे| रास्ते में उन्होंने हमें डॉक्टर साहिब के अथक प्रयासों के बारे में बताया कि कैसे डॉक्टर साहिब दिन रात इसी काम में लगे रहते है|
मन में किसी अनजाने से सर्प्राइज़ की उम्मीद लिए हम 10 बजे डॉक्टर साहिब के घर पहुंचे और देखिये हमें वो सर्प्राइज़ मिल भी गया जब हमने देखा कि उमेंदर दत्त जी भी वहाँ पहुंचे हुए थे| हमारे यह पूछने पर, कि उन्होंने अपने आने के बारे में हमे पहले क्यों नहीं बताया, कहा कि वो भी कीटों के बारे में सीखने में पीछे नहीं रहना चाहते थे|
रस्मी बातचीत और एक दूसरे से परिचय करने के बाद डॉक्टर साहिब ने बताया कि हमारे और उमेन्द्र जी के आने के उपलक्ष्य में एक प्रेस कांफ्रेंस रखी गयी है| चाय-नाश्ते के दौरान बातचीत करते हुए उन्होंने एक गुरुमंत्र भी दिया कि किसी भी जंग को जीतने के लिए तीन बातें महत्वपूर्ण है- पहली दुश्मन की सही पहचान करना , उसके भेद जानना तथा जंग में अपने खुद के हथियार विकसित करना | अभी तक पिछले 40 वर्षो से किसान और कीटों के बीह चल रही यह जंग सिर्फ इसलिए नहीं जीती जा सकी क्योंकि किसानो को ना तो अपने दुश्मन की पहचान है, ना ही उसके बारे में जानकारी है और ना ही अपने खुद के हथियार है | बस कोई सा भी कीट दिखे बिना यह जाने कि वो शाकाहारी है या मासाहारी, कीटनाशक का छिडकाव करने लगते है | चाय-नाश्ते के बाद सभी प्रेस कांफ्रेंस में शामिल होने के लिए तैयार थे|
11 बजे प्रेस कांफ्रेंस शुरू हुई जिसमे लगभग सभी अखबारों के पत्रकार शामिल हुए. पत्रकारों ने पंजाब में खेती विरासत मिशन दुआरा जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए किये जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में प्रशन पूछे. उमेन्द्र जी ने बताया कि कैसे पूरे देश का डेढ़ प्रतिशत भू- भाग होने पर भी पंजाब में देश के कुल कीटनाशको का 18 प्रतिशत भाग प्रयोग होता है| पंजाब की मिट्टी, पंजाब का पानी, हवा सब प्रदूषित हो चुके है जिसके परिणामस्वरूप कैंसर, जनन शक्ति से सम्बंधित रोग, समय से पूर्व बच्चो का जन्म, बिना अंगो वाले बच्चे पैदा हो रहे है | इस समय पंजाब सेहत सम्बन्धी संकट से जूझ रहा है| पत्रकारों के यह पूछने पर कि इस सबका क्या समाधान है, उमेन्द्र जी ने कहा कि जैविक खेती को अपनाना ही एकमात्र समाधान है. अपनी जींद यात्रा के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि वो और उनकी 6 सदस्य टीम कीटों के बारे में सीखने के लिए ही जींद आई है ताकि पंजाब में भी इसे आगे बढ़ाया जा सके|
प्रेस कांफ्रेंस के बाद हम सभी डॉक्टर दलाल के साथ कीटों के बारे में जानने के लिए उनके साथ बैठे जिसमे उन्होंने हमें कीटों के बारे में आधारभूत जानकारी दी. डा. दलाल ने आगे बात बढ़ाते हुए हमें बताया कि हमारे कीट-वैज्ञानिक कीट उन रीढ़विहीन संधिपादों को कहते हैं जिनका शरीर तीन भागों में बटा हुआ हो तथा छ: जोड़ी टांग हो. मतलब इनके शरीर के तीन भाग सिर, धड व पेट होते हैं| कीट की आँखें, मुहं व एंटीना आदि इसके सिर पर होते है| इनकी टाँगें व पंख धड पर होते हैं. कीटों की छ: जोड़ी टाँगें व अमूमन दो जोड़ी पंख होते हैं| आमतौर पर कीटों के जीवन की अंडा, लार्वा, प्यूपा व प्रौढ़ नामक चार अवस्थाएं होती हैं| उन्होंने विस्तार से कीटों के जीवन चक्कर के बारे में बताया |
भोजन की तासीर के अनुसार कीट दो प्रकार के होते हैं-मांसाहारी और शाकाहारी| इस दुनिया में मांसाहारी कीटों की गिनती किसान मित्रों के रूप में होती है जबकि शाकाहारी कीटों को किसानों का दुश्मन समझा जाता है| कीट चाहे मांसाहारी हों या शाकाहारी पर मुँह की बनावट के हिसाब से मुख्य रूप से दो ही प्रकार के होते हैं-चूसक कीट- वो कीट जो अपने डंक कि मदद से रस चूसते है और उनमे उनके मुँह कि जगह डंक होगा | इनका डंक नरम होता है| यह रस चूसने से पहले पत्ते पर एक जहर छोड़ते है और फिर डंक अंदर जाता है | दूसरे चर्वक कीट- वो कीट जो चबा कर खाते है | हमारा खून हवा के संपर्क में आने पैर जम जाता है पर कीटों का खून वायु के संपर्क में आने पर भी जमता नही | इसका अर्थ यह भी हुआ कि जब किसी भी कीट को कोई चोट लग जाये तो वो खून न जमने कि वजह से उसका मरना निश्चित है |
मांसाहारी कीटों के शाकाहारी कीटों को ख़त्म करने के अलग-अलग तरीके होते है | जैसे कुछ मांसाहारी अपने अंडे शाकाहारी कीटों के लार्वा में दे देते है और जब उस अंडे में से बचा निकलता है तो वो उस लार्वा को ख़त्म कर देता है | उन्होंने बताया कि जब सभी जगह किसान मिली बग से घबराये हुए थे तो निडाना में किसानो ने इसे नियंत्रित करने के लिए कोई कीटनाशक प्रयोग नहीं किया यह काम तो अंगीरा, फंगीरा और जंगीरा ने ही कर दिया | उन्होंने हमें अलग- अलग कीटों के स्वभाव के बारे में जानकारी दी | और साथ में यह भी बताया कि कौन सा माँसाहारी कीट कौन से शाकाहारी कीट को खाता है | हमारी यह कलास रात के 8 बजे तक चली पर फिर भी थकावट का नामो-निशाँ नहीं था | रात के खाने के बाद डॉक्टर साहिब ने अगले दिन के कार्यक्रम के बारे में बताया जिसमे पहले हमे बरां कलां में किसानो की पाठशाला में 8 बजे तक पहुंचना था और उसके बाद निडाना गाँव में महलों की पाठशाला में जाना था और रात को वही निडाना में रुकना था |

जुलाई 11 , 2011 दिन सोमवार

बरां कलां गाँव में

11 जुलाई को हम सभी 7 बजे तक तैयार हो गए कीटों के बारे में हमारी पहली  पाठशाला में शामिल होने के लिए | हम सुबह 7 : 30 बजे जींद से बरां कलां गाँव के लिए चल दिए और कलास के समय यानि 8 बजे तक वहाँ पहुँच गए | सबसे कलास में डॉक्टर दलाल जी ने सभी से हमारा परिचय करवाया और फिर कलास शुरू हुई | इसके बाद एक ग्रुप लीडर के नेतृत्व में 5 -5 किसानो का  
अरे अरे !! मुझे पहचानो !!
ग्रुप बना | इसके बाद सभी ग्रुप कपास के खेत के निरीक्षण के लिए खेत में पहुंचे | सभी ग्रुपों को 10 पौधों को जांचने के लिए कहा गया | प्रत्येक ग्रुप को प्रत्येक पौधे के तीन पत्तो पर चुरडा, तेला और सफ़ेद मक्खी खोजने थे और उनकी गिनती करनी थी | हरेक ग्रुप के पास छोटे-छोटे कीट देखने के लिए मैग्नीफाईंग-ग्लास थे| लिखने के लिए कापी और पैन था| लगभग डेढ़ घंटे के बाद सभी ग्रुपों ने अपनी-अपनी रिपोर्ट तैयार की और अपनी अपनी बारी आने पर प्रस्तुत की | सभी ग्रुपों ने जो- जो देखा उसकी ड्राइंग भी बने | रिपोर्टों से यह निष्कर्ष निकला कि आज के दिन इस कपास के खेत में सफ़ेद-मक्खी, हरा तेला एवं चुरड़े देखे गये हैं परन्तु इनकी संख्या काफी कम है| अभी ये रस चूसकर हानि पहुँचाने वाले कीड़े कपास की फसल को हानि पहुँचाने की स्थिति में नही हैं। किसी खेत में प्रति पत्ता सफ़ेद मक्खी 6 , हरे तेले 2 और चुरड़े 10 से कम हो तो डरने की कोई बात नहीं क्योंकि यह नुक्सान करने वाली स्तिथि से काफी कम है | इनके अलावा इस खेत में क्राईसोपा के अंडे, मकड़ियाँ और लेडी बीटल भी मिली जो कि खेत के लिए एक प्राकृतिक कीटनाशी का काम करेंगी |
यह हमारे लिए काफी अच्छा अनुभव था | हमने पहली बार महसूस किया कि कीटों की दुनिया भी कितनी दिलचस्प है | खेत में जाकर कीट पहचानने और उन्हें समझने का यह हमारा पहला अवसर था |
यहाँ की पाठशाला के बाद हम निडाना गाँव के लिए चल पड़े | रास्ते में औरते बैल-गाड़ियों पर पशुओं के लिए चारा ले जाती मिली | हमारे पंजाब में तो यह नज़ारा देखने को नहीं मिलता के औरत बैल-गाडी चला रही है और मर्द बाजू में बैठा हो |
निडाना गाँव में
थोड़ी सी शरारत

हम 12 बजे निडाना गाँव पहुंचे | वहाँ पहुँच कर सबसे पहले हमने दोपहर का भोजन महिला खेत पाठशाला की कीट कमांडों अनीता के यहाँ किया. अनीता और उनके पति रणबीर सिंह की कीट जानकारी का इस गावँ में कोई मुकाबला नही. रणबीर सिंह तो निडानी व इग्राह गावों की खेत पाठशालाओं के साथ-साथ निडाना गावँ में डेफ्फोडिल स्कूल के छात्रों व धान के खेत में किसानों को ट्रेनिंग देने के लिए सप्ताह में चार दिन लगाता है अपना घर का काम छोडकर. भोजन के बाद हम निकल पड़े महिलाओं की कीट पाठशाला में सीखने के लिए |  वहाँ पहुँचने पर महिला कीट पाठशाला की स्दस्यों ने हम सभी का फूलों की माला पहना कर स्वागत किया गया और हमें हथजोड़े कि एक तस्वीर भी भेंट की  गई | फिर मीना मलिक और उसकी साथिनो ने हथजोड़े , जो कि एक माँसाहारी कीट है , पर लिखा एक गीत सुनाया | गुरप्रीत सिंह ने हमारी टीम का सभी से परिचय करवाया और फिर शुरू हुई हमारी पाठशाला | मीना और अन्य महिलाएं हमे कीटों के बारे में    
मीना कीटों के बारे में बताते हुए
जानकारी दे रही थी | उन्होंने हमें अलग- अलग कीटों के जीवन चक्कर के बारे में बताया | उनका कीतो का यह ज्ञान किसी को भी हैरान कर सकता है | भूतपूर्व सरपंच रतन सिंह जी से हमारी टीम ने खेती के बारे में बात की | उसके बाद पाठशाला के सत्र की समाप्ति की घोषणा हुई और सभी ने एक दूसरे से विदा ली | वापसी पर महिला खेती पाठशाला की स्दस्यों ने " मै बीटल हू, मै कीटल हू , तुम समझो मेरी मेहता को " गीत भी गाया और इस समय गाँव की औरतो का उत्साह देखने लायक था |
मीना के घर पर
हमारे साथ गये पुरष साथियों को किसी और घर में ठहराया गया और मै और अमरजीत कौर जी को मीना के घर पर | हमने उसकी माता जी से और अन्य महिलाओं से बातचीत की | हमने उनसे उनके दैनिक जीवन के कार्यों के बारे में जानकारी ली| उनका दिन काफी व्यस्त जाता है | घर के काम के साथ-साथ उन्हें खेतो में भी काम करना होता है | यह पूछने पर, कि क्या उन्हें इतने काम से शिकायत नहीं होती, उन्होंने कहा कि बिलकुल नहीं बल्कि उन्हें तो अच्छा लगता है | क्या वो यह चाहेंगी कि उनकी बेटियां और बच्चे भी खेत का काम करे तो उन्होंने कहा कि बिलकुल वो चाहेंगी कि उनके बच्चे खेती का काम करे |  
मीना की ताई के घर पर

पाठशाला के उनके अनुभवों के बारे में पूछने पर उन्हों बताया कि जब पहली बार हम डॉक्टर साहिब के कैंप में शामिल हुए तो हमे उनकी बाते अच्छी लगी और हमने हर मंगलवार को उनकी पाठशाला में जाने का फैसला किया | पहले तो हमें कीतो की इतनी जानकारी नहीं थी परन्तु अब वो कीतो के बारे में काफी कच जानती है | पहले खेत में जाने के कारन वो कीटों को पहचानती तो थी परन्तु उनके नाम नहीं जानती थी | उनकी पाठशाला को देखने के लिए बहुत से लोग आये है और उनसे बातचीत भी की है | जब हमेटी के कृषि वैज्ञानिक आये तो उनमे से एक ने पुछा कि मान लीजिये अगर खेत मेर माँसाहारी कीट ना आये तो क्या होगा तो महिलायों ने उन्हें जवाब दिया कि ऐसा हो ही नहीं सकता जहाँ शाकाहारी कीट होंगे, वहां मासाहारी कीट भी जरुर होंगे | सच में इन महिलाओं का आतम- विश्वास देखते ही बनता है | उन्होंने हमसे खेती में प्रयोग होने वाले कीटनाशको के सेहत पर पड़ने वालो प्रभावों की भी चर्चा की |
एक तरफ जहाँ हम महिलाओं से बातचीत कर रहे थे तो दूसरी और हमारे पुरष साथी डॉक्टर साहिब के साथ खेतो में कीतो को पहचानने के लिए निकल पड़े थे , जिसके बारे में हमने उनसे बाद में हमने शिकायत भी की कि हमें साथ क्यों नहीं ले जाया गया | हमारी अमरजीत बहन जी को तो वहां की भैंसे बहुत पसंद आई और उनका तो मन था कि एक भैंस तो वो अपने साथ ले ही जाये पर यह संभव ना हो सका | मीना कि माता जी ने हमें बताया कि यहाँ लोग पहले अपने घर कि जरुरत के लिए दूध रखते है और अगर फिर भी बढ़ जाये तो बेचते है | जब हमें तीनो समय दूध   
और खूब सारा मक्खन
और खूब सारा माखन मिला तो हमे समझ में आ गया कि हरयाणा को 'दूध दही का देश ' क्यों कहा जाता है | क्यों कि इस समय तो पंजाब में लस्सी, माखन तो छोडिये दूध भी पूरा नहीं पड़ता |
शाम को डॉक्टर साहिब ने हमे अगले दिन के कार्यक्रम के बारे में बताया कि सुबह 8 बजे निडानी गाँव में पाठशाला में शामिल होने के बाद इग्राह गाँव में जायेंगे |




जुलाई 12 दिन मंगलवार
निडानी गाँव की पाठशाला में मंगलवार की सुबह निडानी खेत पाठशाला में जाते हुए अचानक बलविन्द्र सिंह ने हम सबका ध्यान रास्ते में खड़े कांग्रेस घास की तरफ खीचा.सब जुट गये कांग्रेस घास के पौधों का अवलोकन एवं निरिक्षण करने. देखते-देखते ही गौरा सिंह ने कांग्रेस घास के पत्ते खा रही एक बीटल को ढूंढ़ निकला. इसके साथ ही अमरजीत ने इस बीटल के गर्ब को पत्ते खाते हुए पकड़ लिया. डा. दलाल ने बताया की यह तो मेक्सिकन बीटल के प्रौढ़ व गर्ब हैं. इतनी ही देर में गुरप्रीत ने एक बिन्दुवा बुगड़े को पकड़ लिया. डा. साहब ने बताया की यह तो एक मांसाहारी बुगडा है जो कांग्रेस घास पर पाए जानी वाली मेक्सिकन बीटल के प्रौढ़ व गर्ब को अपना शिकार बनाएगा. हम निडानी गाँव की पाठशाला में पहुंचे वहाँ पाठशाला का दूसरा हफ्ता था और यह पाठशाला भी कपास के एक खेत में लगी | इस पाठशाला में आस- पास के गाँव के किसानो ने भी भाग लिया | पहले हमारी टीम के बारे डॉक्टर साहिब ने किसानो को बताया और फिर गुरप्रीत ने हमारा और हमारी संस्था का परिचय देने के बाद अपने अनुभवो के बारे में बताया और किसानो से पाठशाला में लगातार शामिल रहने की अपील भी की |  
अमनजोत अपने विचार सांझे करते हुए
उसके बाद अमनजोत ने भी अपने अनुभवों को साँझा करते हुए कहा कि निडाना गाँव कि औरतो के जीवन में यह कीटों का ज्ञान इतना रच- मिच गया है कि उनकी आम बातचीत में और विशेषण के रूप में और तुलना के लिए भी कीटों का जिक्र रहता है | इस बातचीत के बाद हम सभी फिरसे 5 ग्रुपों में बंटकर अपने-अपने ग्रुप लीडर के साथ खेत में चुरड़े,  
कीटों को पहचानते हुए
सफ़ेद मक्खी और हरे तेले को ढूँढने और गिनने के लिए खेत में पहुँच गए | डेढ़ - दो घंटे के बाद सभी अपनी- अपनी रिपोर्ट लेकर पहुंचे | सभी ने जो जो खेत में देखा उसकी ड्राइंग भी बने गई | इस खेत में भी तेले, चुरड़े और सफेद मक्खी की गिनती नुक्सान करने के स्तर से कम थी और साथ में क्राईसोपा के अंडे, उसका गरब , मकड़ियाँ, दखोड़ी भी देखी | मनबीर जी ने बताया कि जब हमारे पास प्राकृतिक कीटनाशी है तो हमें बाज़ार से पैसे देकर खरीदने की क्या जरुरत है | एस डी ओ साहिब ने किसानो को जमीन को नाइट्रोज़न देने के लिए डेंचा और दाले बोने के लिए कहा | इस अवसर पर सभी को चाय के साथ हलवा भी खिलाया गया |
 पाठशाला की समाप्ति के बाद हमारी टीम डॉक्टर साहिब के साथ दैनिक भास्कर के दफ्तर गई जहाँ हमने अब तक सीखे अपने काम और अनुभवों के बारे में उन्हें बताया | इसके बाद डॉक्टर साहिब हमें हमेटी के दफ्तर लेकर गए जहाँ हमें उपहारस्वरूप मैगनीफायिंग लेन्ज दिए गये |

इग्राह में गुरप्रीत किसानो से चर्चा करते हुए
इग्राह में
हम दोपहर के 2 : 30 बजे इग्राह पहुंचे जहाँ हम मनबीर जी के घर रुके | शाम को हमारी किसानो के साथ एक मीटिंग करवाई गयी जिसमे गुरप्रीत सिंह ने पंजाब के कीटनाशको के कारण बद से बदतर होते हालात के बारे में बताया | उसने कहा कि कैसे पंजाबियों कि सेहत इन कीटनाशको के इस्तेमाल के कारन लगातार खराब हो रही है , बच्चे अपंग पैदा हो रहे है , समय से पूर्व पैदा हो रहे है और कैंसर जैसी नामुराद बीमारी पंजाब को जकड़े हुए है | अगर हरियाणा में भी ऐसे ही कीटनाशक इस्तेमाल होते रहे तो वो दिन दूर नहीं जब पंजाब जैसे हालात यहाँ भी पैदा हो जायेंगे | अंत में उसने किसानो से डॉक्टर दलाल और मनबीर जी से सहयोग करने और पाठशाला में आने कि बिनती की |
डा.सुरेन्द्र दलाल ने उपस्थित किसानो को इस खेत पाठशाला के उद्देश्य विस्तार से बताये| उन्होंने हरियाणा की धरती पर लड़ी गई सबसे घातक जंग महाभारत की तुलना पिछले तीन दशकों से किसानों व् कीटों के मध्य जारी इस कीट-युद्ध से करते हुए बताया कि महाभारत की लड़ाई इतनी भयावह थी कि आज भी हिन्दू इस जंग की किताब को अपने घर में रखते हुए डरते हैं| लेकिन फिर भी यह लड़ाई सिर्फ अठारह दिन में अपने मुकाम पर पहुँच गई थी| पर किसान व् कीटों की यह जंग पिछले तीस सालों से रुकने का नाम नही ले रही| इन दोनों जंगों के मुख्य भेदों पर चर्चा करते हुए डा.दलाल ने बताया कि महाभारत की लड़ाई में दोनों पक्षों को एक दुसरे की सही व् ठोस जानकारी थी| एक दूसरे की शक्तियों व् गतिविधियों का पूरा भेद था| पांडवों को कौरवों की सही पहचान, पूरे भेद व इनकी सारी कमजोरियों का ज्ञान था| इसी तरह कौरवों को भी पांडवों के बारे में तमाम किस्म की जानकारियां थी| जबकि इस कीटों व किसानों की वर्तमान जंग में किसानों को कीटों की सही पहचान व भेद मालूम नही है| दूसरा मुख्य फर्क हथियारों को लेकर है| महाभारत में हर योद्धा के पास दो तरह के हथियार थेः सुरक्षात्मक हथियार व् जानलेवा हथियार| लेकिन आज हमारे किसानों के पास तो सिर्फ कीटों को मारने के मारक हथियार भर ही हैं अर् वो भी बेगाने| इसीलिए तो यह जंग ख़त्म होने का नाम नही ले रही| अत: हमारी इस पाठशाला में मिलजुल कर सारा जोर कीटों एवं इनकी विभिन्न अवस्थाओं की सही पहचान करने, इनके भेद जानने तथा इस जंग में अपने खुद के हथियार विकसित करने पर रहेगा ताकि वर्षो से चली आ रही यह जंग समाप्त हो सके | डॉक्टर साहिब और मनबीर ने सभी किसानो को पाठशाला में शामिल होने का निमंत्रन दिया जिसे किसानो ने स्वीकार भी किया | अंत में मनबीर जी ने सभी का धन्यबाद किया |
डॉ.साहिब अंगीरा का कमाल दिखाते हुए

सुबह 8 बजे हम पाठशाला पहुंचे जिसमे फिर वही कार्यक्रम दोहराया गया | रस्मी शुरुआत के बाद सभी ग्रुप अपने-अपने ग्रुप लीडर के साथ कपास के खेत में पहुंचे और लगे चुरडा, सफ़ेद मक्खी और हरा तेला ढूँढने और फिर गिनने | इसी खेत में डॉक्टर साहिब ने हमे अंगीरा का कमाल भी दिखाया | हमने अंगीरा को मिली बग को ख़त्म करते देखा | बाद में सभी ने अपनी अपनी रिपोर्ट दी| क्योकि उस दिन हमें वापिस जैतो आना था सो पाठशाला का सत्र जल्दी ख़त्म कर दिया गया | मनबीर जी ने सभी का धन्यबाद किया | इग्राह से हम सभी वापिस जींद गए जहाँ डॉक्टर साहिब के साथ एक बार फिर हमने जो अब तक सीखा उस पर चर्चा की और उन्होंने हमें अलग- अलग कीटों की तस्वीरें भी दिखाई ताकि हम उन्हें पहचान सके | हमने उन्हें बताया कि हमने तो कभी सोचा ही नहीं था कि कीटों को समझना, उन्हें जानना इतना दिलचस्प हो सकता है | ये कीट तो हमसे भी ज्यादा समझदार है| जैसे क्राईसोपा अपने अंडे एक धागे के ऊपर देता है ताकि उसके अन्डो को कोई नुक्सान ना पहुंचा सके | कीटों कि दुनिया सच में बहुत ही हैरान करने वाली और दिलचस्प है और हम यह चाहेंगे कि हम इसको पंजाब में भी आगे बढ़ाए |

3 बजे हम उनके घर से निकले और डॉक्टर साहिब और उनके दोस्त 
हाय रब्बा!! इतनी पढाई
 
हमें स्टेशन तक छोड़ने के लिए गए | उनसे विदा लेकर और फिर आने का वादा करते हुए हम  अपनी मंजिल कि तरफ बढ़े | वापसी के समय ट्रेन में भी इस सब के बारे में ही बातचीत होती रही और अमरजीत बहन जी तो  अपने नोट्स लेने में व्यस्त रहे | फिर गुरप्रीत ने कुदरत के गीत सुनाये जिसे सुनकर आस पास सीटों पर सो रहे यात्री भी उठ कर आ
 
कुदरत के गीत गाते हुए
गए और हमारा साथ गीतों को गुनगुनाया | ऐसे ही गीत गाते हुए हम अपनी मंजिल पर रात के 9 बजे हम जैतो पहुंचे और एक दूसरे से विदा ली | हम लोग बहुत खुश थे क्योकि अब हम कई कीटों को पहचान सकते थे जैसे चुरडा, सफ़ेद मक्खी, हरा तेला, क्रईसोपा, सलेटी भूंड, मिली बग आदि कुल मिला कर यह बहुत ही रोमांच से भरी हुई, शिक्षाप्रद यात्रा रही और हम अपने इस ज्ञान को और आगे बढ़ाएंगे और औरो को भी बाटेंगे |


कुछ और यादें






सफ़ेद मक्खी













हमारे सफ़र के साथी











अमनजोत कौर

स्त्री इकाई,
खेती विरासत मिशन, जैतो

Saturday, June 18, 2011

माताओं ने सम्भाला सुरक्षित भोजन का मोर्चा

पिछले पाँच वर्षो से खेती विरासत मिशन की स्त्री इकाई औरतो के साथ मिलकर जहर मुक्त रसोई- जहर मुक्त खुराक का नारा बुलंद कर रही है. भोतना और चैना गाँव में 150 से ज्यादा औरते जहर मुक्त रसोई और खुराक के इस अभियान में जुडी हुई है और औरो को भी रास्ता दिखा रही है. पहले औरतो ने सिर्फ़ अपने घर के लिए उगाना शुरू किया था और आपस में एक दूसरे से बाँटना फिरसे आरंभ किया जो कि गाँव कि एक खासियत होती थी. अब औरतो के पास घर की जरूरते पूरी करने के बाद और पड़ोसियों से बाँटने के बाद भी बच जाता है जिसे अब वे अपनी आय को बढ़ाने के लिए करना चाहती है. इसी के तहत भोतना, चैना और डोड गावों में स्वयं सहायता समूह बनाने की प्रकिर्या चल रही है. डोड गाँव में पहला स्वयं सहायता समूह बनाया गया है जिसके 12 सदस्य है और जिसकी मीटिंगों में 50 -60 औरते हिस्सा लेती है.
जीव अमृत बनाते हुए
4 मई को डोड गाँव में जीव अमृत बनाने की ट्रेनिंग दी गई जिसमे २० महिलाओं ने भाग लिया. गुरप्रीत सिंह, जो कि खेती विरासत मिशन में ट्रेनर है, ने यह ट्रेनिंग दी. महिलाओं ने बताया कि कई वर्षो के बाद उन्होंने एक साथ मिलकर सांझे तौर पे कुछ बनाया है. इस ट्रेनिंग में कॉलेज जाने वाली लडकियों ने भी भाग लिया . जीव अमृत के तैयार होने के बाद सभी ने आपस में बांटा.
2 रोज़ा ट्रेनिंग वर्कशॉप
16 -17 जून को कृषि विज्ञानं केंद्र, फरीदकोट के साथ मिलकर डोड गाँव कि महिलाओं के लिए फ़ूड प्रोसेसिंग की 2 दिन की ट्रेनिंग वर्कशॉप लगवाई गई जिसमे कृषि विज्ञानं केंद्र की गृह विज्ञानं माहिर नवदीप कौर ने ट्रेनिंग दी. इस ट्रेनिंग में प्रतिभागियों को शर्बत, चटनियाँ और आचार बनाने की ट्रेनिंग दी गई. अमनजोत कौर, संयोजक, स्त्री इकाई ने प्रतिभागियों को बाज़ार से कोका-कोला या अन्य कोल्ड ड्रिंक्स खरीदने की जगह घर में बने सेहतवर्धक ड्रिंक्स अपनाने पैर जोर दिया ताकि हमारे सभ्याचार के साथ साथ हमारी सेहत भी बची रहे.
मैडम नवदीप शरबत की ट्रेनिंग देते हुए
इसके साथ ही मैडम नवदीप कौर ने प्रतिभागियों को बताया कि कैसे वे इस सब के दुआरा घर बैठे अपना रोज़गार शुरू कर के घर में आर्थिक सहयोग दे सकती है.
वर्कशॉप के अंत में अमनजोत कौर ने बताया कि आगे भी इस तरह के और भी कार्यकर्म गाँव में किये जायेंगे ताकि महिलाएं न सिर्फ़ आत्मनिर्भर बन सके बल्कि गाँव के जहर मुक्ति के अभियान में भी योगदान दे सके .


Tuesday, June 7, 2011

Beej Swaraj Conference, Ludhiana

To save farmers’ freedom and seed-agriculture and food sovereignty of country

Beej Swaraj Conference

Monday, 30th May 2011, Punjabi Bhawan, Ludhiana

Organized by

KHETI VIRASAT MISSION

Seed is not a commodity, but the basis for food security and national sovereignty

To build a farmers’ movement on seed issues a Beej Swaraj Conference was organised at Punjabi Bawan Ludhiana on 30th May 2011.

Large number of farmers’ Unions, other civil society groups, organic farmers, consumers and social activists participated in conference.

The conference began with the inaugural address by imminent seed keeper and farmer Shri Vijay Jardhari from Uttarakhand who shared his experiences, about how people in his state religiously believe in conserving seed since time immemorial, herb, spices, vegetables, cereals etc are grown for fulfilling the need of the whole village. The state preserves a variety of seeds of various legumes, rice etc which are not traced any longer in any of the states. He stressed that since there are small lands holdings in the state people use it most judiciously by reaping 6 to 7 crops every year which helps in rotation of crop and takes care of the fertility as well.

He further motivated the farmer gathered there to use natural way of farming rather than using, artificial fertilizer, pesticide and hybrid seeds etc, which are ultimately found to be very harmful to not only human but all life present on Earth. He had also exhibited some samples of seeds he had brought along with him. He distinguished between collecting information and possessing practical know how on various matters relating to the environment. He also shared his experience during Chipko movement.

He drew attention to the hardships faced by the farming community in producing food grains during these times of turbulence. The farmers are facing a crisis as far as meeting rising input costs and gaining self sufficiency are concerned. He pointed out the large number of suicides among the farmer community in many states of India due to the debt trap, but fortunately farmers of Uttarakhand are away from this debt trap.

In order to avoid the risks involved in consuming pesticide-sprayed vegetables, he advised growing vegetables the organic way. Pesticide-laced food causes many deadly diseases. Persistent organic pollutants have entered the food chain and are playing havoc with health. The groundwater has lost purity because of the presence of toxins and pesticides. Organic farming is the need of the hour.

Umendra Dutt with moderating the conference also speaks about the significance of ongoing movement on seeds, ecological agriculture, farmers’ income and GM free food in India under Alliance for Sustainable & Holistic Agriculture and Coalition for GM free India. He told the participants about the concept of Beej Swaraj and urged farmers and Kisan Unions to join this all India initiative.

Delivering key note address Sukhdev Singh Bhopal leader of Human Nature Centric People’s Movement said” Man’s relationship with nature has been disrupted because of our mechanized lives. He exhorted the farmers to strike a harmonious chord with nature and other species. All life on Earth are our “natural companions” needing our care and attention. On the other hand, he appraised the gathering of the dangers posed from genetically modified food. He also enlisted the advantages of traditional eating habits and cuisine.

Ajay Tripathi of KVM gave the details of Beej Swaraj Charter that was submitted to PAU later on after conference.

Elaborating dangers of GM Crops Dr Amar Singh Azad, stressed upon the fact that food is the bases of all life and it is sad to note that Punjab is becoming a Hub of several fatal diseases right from Cancer, Reproductive abnormalities, Allergies the list is endless, he said all these were due to the way food in grown in our country. To illustrate his point he quoted Kissinger’s Doctrine “If you control Petrol, You control the country .If you control Food You control Humanity “he talked at length about the foreign policy of the American Government right from the times when Nixon was the President of the country till Date, he also mentioned about the book written by John Perkins “Ikbaliya Byan”.

Sukhdev Singh Kokrikalan of BKU Ugrahan declared full support to Beej Swaraj Campaign and other agendas of KVM and ASHA. He urged upon the farmers to build a strong peoples’ movement . “As we pass through a massive agrarian crisis where foreign MNCs are trying to force their own brand of seeds, GM seeds onto our farmers, our land. Farmers are aware that the govt. and the state govts. are playing into the hands of Monsanto and Mahyico, Bayer and many other giants. The seed industry which is billion dollar business is preventing OUR farmers to save original seeds and are pushing GM seeds with zero tolerance, zero nutrition. That the farmers lament new seeds have no zinc, no iron and the entire generation of people post Green Revolution is unknowingly suffering from many a disease including cancer.
Time that our people, all of us woke up and empowered our farmers who will launch their ANDOLAN from tomorrow onwards to oppose all this and to root for the sovereignty of the original seed.

Eminent thinker and social activist Dr Jagmohan Singh talked to the farmers about how in the new seeds 57 essential nutrients were missing there for e many of our elders are often heard saying that the food is no more tasting as it used to be in the earlier times. He expressed his anxiousness about the fact that the LAND, SOIL, AIR and WATER of Punjab are polluted to the core and seems that the damage is done beyond repair. Bio metal is damaged due to overuse of fertilizer and pesticide. He stressed that there should be a health card of soil as well.

He made the gathering aware that, Rice was never a crop meant for Punjab, it is actually a crop of Costal areas. The faulty policies of the government lured the farmers to grow rice in Punjab and as a result, we are on the verge of becoming a Barren state.

The next panellist to address was Dr Earnest Albert apart from Kissinger’s Doctrine he also talked about Chernobyl disaster, he mentioned that when he tried to visit the site of disaster no one can still go there and the effect on the life around is that the even the trees growing are poisonous. Man has still not found ways to combat the ill effects of Nuclear mishaps, nor has man found the way of discarding Nuclear waste.

Many Farmer Groups leader also shared their views about the effects of the pesticides on their lives this include Ram Singh of BKU ( Dakunda Group) , Darshan Singh of Jamhoori Kisan Sabha. Representative from Kisan Sanghrash Committee , Kirti Kisan Sabha , Lok Morcha Punjab, Bharat Jan-vigyan Jatha, All India Kisan Sabha , Society for Sustainable Development, Media Artist and other groups were also present in the conference.

Apart from Kisan Union leaders several farmers practising natural farming also addressed Beej Swaraj Conference. This inmcluds Sardar Mohinder Singh of Pipal Mangauli, Rajpura, Patiala shared that from the last 6 years his family is using natural methods to grow crops on his fields and the result is that the whole family has never suffered from any ailments, the animals are also hail and healthy, he shared some of his seeds preserved with the family for more than half a century. Other farmers those addressed conference includes Jarnail Singh Mazi, Hartej Singh Mehta, Jagtar Singh Amritsar, Inderjit Singh Saholi and Charanjit Singh Punni.

All farmers’ Unions participated in conference supported the call given to save the seeds and given the assurance to include Beej Swaraj Agenda in their programs. All unions extended their support for any future action plan on seeds and fight against GM crops.

Union activist Malwinder Singh Malli concluding address elaborated the need of civic movement to take up the challenge of imperialism. On this occasion a oath was taken by Farmers to save their seed heritage, which was administered by Sukhdev Singh Bhopal.

The conference concluded with the honouring of farmers who have been using Natural methods for farming. The entire panellist appreciated the efforts of KVM for spearheading this moment for farmers’ self reliance, ecological agriculture and a paradigm shift.

Oath taken by farmers at Beej Swaraj Conference

I recognise, as a farmer, that my own prosperity as well as the very freedom of this country depends on seed sovereignty upheld by millions of farmers like me in India. If I give up seeds and seeds-related knowledge after being lured by short-term benefits claimed by seeds corporations, the sustainability of my farming and food & seed security of this country will be jeopardised.

I resolve, therefore, to conserve as many seeds as possible, which are locally suitable for my farm, family and community, so that we may depend on ourselves for something as critical as Seed in our agriculture. This would ensure that diverse, suitable seeds in adequate quantities will be available in a timely manner for me and my fellow farmers and that we will not be at the mercy of profit-hungry corporations. From the upcoming season onwards, I resolve that I will maintain at least ten seed varieties at my level to improve seed sovereignty and my own economic well-being.

I will support all future struggles on seed sovereignty, food security and land rights.

Monday, May 30, 2011

KVM delegation meeting with PAU


30 May,2011

To submit Beej Swaraj Charter Kheti Virasat Mission seeks an appointment with the acting Vice Chancellor of Punjab Agriculture University along with PAU faculty. We are glad that Vice Chancellor of Punjab Agriculture University Shri N S Kang IAS given directions to PAU faculty to have a full fledged meeting with delegation of Beej Swaraj Conference.

On 30th May after Conference a delegation of Beej Swaraj Conference participants which includes Dr Amar Singh Azad (Working President KVM) ; Umendra Dutt, Sukhdev Singh Bhopal ( Human Nature Centric People’s Movement) ; Sukhdev Singh Kokrikalan, Prof Jagmohan Singh and large number of KVM farmers. From PAU side those were present are Dr Satbir Singh Gosal, Director Research; Dr Ashok Dhawan, Addill DR; Dr M S Gill, Director Extension; Dr Raj Kumar Mehay, Registrar; Dr Kuldeep Singh, Director Biotechnology Center; Dr Manjeet Singh Gill, HoD Plant Breading and Genetics; Dr Gurmeet Singh Bhttar, HoD, Agronomy; Dr Sarabjeet Singh Bal, Director Seed; Dr H S Randhawa, Senior Plant Pathologist; Dr Geeta Bassi, Seed Technologist, Dr Gurbhajan Gill, Director Public Relations and Dr Nirmal Jora Joint Director PRs.

Agenda and charter of demands for the meeting was handed over to the PAU expert’s panel. The aim of this dialogue over Beej Swaraj Charter is to create a conducive and encouraging environment that contributes to mutual cooperation. During the discussion following points were put forward

The university policy that for various reasons of sustainability of Agriculture in Punjab diversification is a declared policy, hence any attempts by farmers in diversification will get full support from P A U. The university has a very rich scientific knowledge and experience on all diversified areas of agriculture production and management, hence the farmer groups come out with their requirements and are ready to try diversified agricultural practices, university will be very happy to provide all scientific and training inputs to such collectives of farmers.
It was appreciated by the visiting natural agricultural farmers and PAU faculity agreed on following points to work together, Further on various concerns of the visiting delegation following understanding was reached -

1. Readiness of PAU for research & co-operation in Organic / Natural farming – PAU officials shared their experiences & recommendations on the issue. They registered their concern that very few farmers are showing interest to take up the challenge. As there is a dormancy period of three years for the yield to come at par with the current yield levels. But experience of several KVM farmers practicing natural farming and Pingalwara Amritsar’s Dheerakot farm project in natural agriculture practices have registered very appreciable results. However, Head of Departments, Organic Farming who kept silence initially, appreciated and accepted natural farming’s successes across the Punjab, and bumper success of organic sugarcane in particular. Hence there is good scope for small and marginal farmers in adopting agricultural practice which demand minimum (zero input cost from outside) thus saving this group of small and marginal farmers from debt.

2. Traditional Seeds: PAU scientists informed that they have rich pool of many varieties of traditional seeds (including cotton) & that PAU along with agriculture department has the capacity to multiply them. But the need is to have a demand for the same. It was appreciated that University charge no royalty but charges the cost of production only. The University has all infrastructure for training in agricultural practices and seed multiplication .This facility will be made available to farmers. But for better output and optimization of resources if farmers make cooperative groups it could be very effective.

3. Hybridization of Seeds: Experts from PAU exemplified the issues of hybridization of seeds on need basis (which primarily comprise of yield & sustainability) of naturally available species, but restrained where nothing was needed (paddy is an example, where till date no hybridization is done by university).

4. GM Crops: University officials assured that in this field the results of lab research are only announced after thorough screening by various committees taking care of various issues of security and concern. They further assured that any GM solutions shall only considered after all viable traditional methods have failed. But it was broadly agreed that more discussion is required to understand the issues involved because some top scientist have some concerns on the issue. So more in-depth discussions are required.
5. Soil Health: It was agreed that sustained agriculture is very much dependent on the soil health and even the government emphasis is on having soil health card to educate the farmers on keeping watch on the health of his fields and use chemicals with restraint. The university scientists explained that they have the facility available and services could be provided as part of extension services .

6. Usage of Agro-Chemicals and Health Issues: Health problems having their roots in agro-chemicals were elaborated by Dr. Amar Singh Azad. PAU faculty blamed the farmers for not following the recommended practices and were sure that they have no effect if used as recommended. It also came for discussion that missing Zinc from traditional staple food due to agro chemicals also needs to be understood and university should take initiative to educate the public on these issues.

7. Natural Farmer’s Club : Prof. Jagmohan Singh suggested that to best utilise the knowledge heritage accumulated by PAU a platform be created for the small and marginal farmers who are willing to or are working in the natural / alternative agricultural practices so that they could avail the scientific advice of the university and improve their practices with scientific inputs.. The club of natural farmers and PAU experts, will provide a permanent platform for sharing knowledge, training and experiences, on which there was understanding.

8. Building a dialogue between PAU and Ecological agriculture movements: Umendra Dutt urged upon the PAU scientists to have a continues dialogue between PAU faculty and Ecological farmers. To which PAU panel enthusiastically agreed. It was agreed upon that this kind of cooperation will benefit larger section of farmers. Dr Raj Kumar Mehey PAU registrar asked for mutual regard as a pre-requisite a dialogue which was supported by both sides.

Finally PAU scientists gave assurance for open discussions with practicing natural farmers, activists & experts on the charter. They were requested to provide their response to the various issues and concerns raised in charter.

More important thing is that meeting was held in a gracious and pleasant atmosphere and most of PAU faculty member said that it is a welcome step that KVM team is here for dialogue. Director Extension offered all kind of support and cooperation for ecological agriculture from KVKs. Even Director PR offered to publish interviews of successful KVM farmers.

To conclude it can be termed as a good beginning and if the same trend continues it will bring positive results.

Saturday, May 28, 2011

Seed Sovereignty Conference for farmers freedom and food security

To save seed-agriculture and food sovereignty of country

To protect Seed research in public sector and seed public sector institutions

Become a part of 3rd War of Independence, Be a savior of nation’s freedom

Beej Swaraj Conference

Monday, 30th May 2011, Punjabi Bhawan, Ludhiana

Organized by

KHETI VIRASAT MISSION

Seed is not a commodity, but the basis for food security and national sovereignty

Seed Sovereignty for farmers freedom and food security

Seed is the most vital component of agriculture and the basis for food security. But seed has become the most controversial topic in the recent years due to various reasons - increasing price, monopoly and control by private companies, unavailability of good quality seeds, introduction of GM seeds, loss of biodiversity, IPR and loss of the commons etc.

India is one of the centres of mega biodiversity and farmers have developed thousands of varieties of different crops over time. Although in some regions farmers continue to grow the traditional varieties, in the highly developed agricultural regions, in the last 40 years, the traditional varieties have been literally wiped out and the farmers have become totally dependent on the market for their seeds. This has been directly caused by specific policy directions such as the promotion for hybrids and HYV's and the “limited generations system” for seed multiplication. Other programmes have given thrust on building the private seed industry to such a scale that it has become a thriving business, with literally no control over prices and quality. Farmers have become victims of this. At the same time, where ever Government agencies produce seeds, there is demand from the farmers, prices of such seeds are also very low and these are also locally suitable comapred to the privately sold ones, but production and supply is insufficient.

Added to this is the fact that the private sector has now moved on from hybrids to GM crops (as in the case of Bt Cotton) where cost escalation happened in an unprecedented manner, and monopoly is being established. They could even get IPR protection (proxy) on their seeds, and literally the seed industry has made the farmer totally dependent on them. This experience in the Bt Cotton case has even emboldened the industry to invest in research to genetically modify all the commercially important seeds in India including grains. This should be perceived as the worst threat on food and national sovereignty ever faced by the country.

Meanwhile in the last 10-15 years, in many villages farmers have started to revive some of the local varieties. Farmers preferences to traditional seeds, open pollinated varieties and locally adaptable seeds have stemmed from the fact that these have evolved over time, have a strong resilience to local conditions, vagaries of climate, pest and disease attacks and even easier and sometimes less intensive management in terms of labour and costs. The seeds developed out of hybridisation have never shown such resilience and has much less scope, as it has no history of having evolved in the locality, adapting to local conditions. Hybrids and other HYVs need more inputs also in terms of fertilizer and water; both are becoming scarce and costly now. Thus the concept of “location specific” seeds and related technology is now getting increasingly significant.

The change in attitude of the farmers from demanding HYVs to traditional seeds has triggered many programmes, spearheaded by various movements across the country, to revive such seeds insitu. A new wave of revival is spreading across, where traditional varieties of seeds are not only being conserved, but also work on farm-level characterisation, purification and improvements are showing good results. In some of these movements, even scientists from the establishments have joined hands with such farmers’ networks.

It is in this changing scenario that one needs to look at the proposed Seed Bill which does not take in to consideration this aspect at all. Any new law related to seeds should consider the enabling of this farmer and civil society effort at the village level to revive and conserve seeds and to recognise farmers as the breeders. Farmers are eventually the vehicles that must carry on this tradition of producing, conserving, multiplying and evolving so that down the generation, farming survives on the strength gained within the system rather that from outside supported by highly intensive seed production industry. Literally, there should be a bottom up approach in seed development.

Another aspect is that many states are now aiming at developing a sustainable agriculture system which is environment and farmer friendly. Experience shows that traditional varieties are more suited to this system of agriculture where the aim is to improve farm productivity along with income of farmers.. One of the main problem faced by the state governments is that they are unable to predict the problems in farming which occur due to seeds since farmers use different kinds of seeds, based on whatever is available in the market and this is leading to economic loss and ultimately loss of food security. This is very important while also considering the unpredictable climatic pattern experienced in the country. State agriculture universities should be encouraged to conduct participatory research with farmers using traditional varieties.

Moreover, there is an expanding safe food movement in the country and a large number of consumers are opting for traditional food. Some of the researches have shown that traditional varieties are nutrient rich and can help develop immunity to many chronic diseases. The organic markets in the country have already started selling such produce, and there is an increasing demand.

Seed is also food, not only for human beings but also other beings as well whose life is also dependent on us unfortunately since most of them live outside protected areas like wild.life sanctuaries . The loss of agro bio diversity will impact their existence also leading to a total imbalance in the agro ecosystem.

The Government has a moral right to ensure adequate quantity of good quality seeds to farmers at regulated prices. For that

1) Government to primarily encourage Farmer level seed production of traditional locally specific seeds instead of subsidizing hybrid seeds

2) Seed is not a commodity, but the basis for food security and national sovereignty

3) Seed development should be location specific, and resilient to local conditions, including pests and diseases.

4) Ensure protection of Seed diversity and heritage.

5) Recognise farmer-breeders and support them rather than the private seed industry.

6) Monopoly and IPR-based restrictions should not be allowed.

Sunday, May 22, 2011

Beej Swaraj Conference Azadi ki agli ladaai

Beej Hamara- Patent Tumhara , Nahi Chlega - Nahi Chlega

Beej Swaraj Conference


To save seed-agriculture and food sovereignty of country

To stop IPRs on seeds/germplasm/planting material or products

To reclaim farmers’ inherent natural right over seeds as real custodian

To protect our seeds and food from being contaminated by Genetic modification

Become a part of 3rd War of Independence, Be a savior of nation’s freedom

Join

Beej Swaraj Conference

Monday, 30th May 2011

10 AM onwards

Punjabi Bhawan, Ludhiana

· Since a nation’s food sovereignty as well as farming communities’ livelihoods is closely linked to seed sovereignty – who controls what seed is supplied, when, in what quantities, with what restrictions, at what prices and so on. This is closely connected to allowing most seed trade to be taken over by the private sector, coupled with legal regimes that allow for exclusive marketing rights in the hands of a handful of companies, along with monocultures encouraged of a few crops and few varieties even as farmers are encouraged to move away from their traditional systems of seed breeding, selection, saving and exchange. Policy makers and planners have to appreciate the intrinsic potential dangers of such a scenario; this is further borne out by the example of cotton seed in India, where an overwhelming majority of the market today is controlled by one large seed company in numerous ways; further, non-GM cotton seed is not available in the market and seed pricing has become a vexatious issue where state governments that want to protect farmers’ interests are being confronted by the seed companies against any statutory framework that regulates price and are even threatening to stop supply of seed – meanwhile, physical seed stocks with farmers and others have disappeared during the period that they depended on company-supplied seed. This scenario is potentially possible with other crops too and Seed Sovereignty is an issue that the government has to take seriously.

· The seed industry seems to believe that their returns can be maximized and their R&D efforts rewarded only if exclusive ‘ownership’ rights are conferred, linked to marketing rights of course. Civil society groups including farmers’ organizations believe that this is antithetical to the very culture of agriculture in India, which thrived for thousands of years due to the open sharing of resources including knowledge.

· Let us demand that Agri-research and extension systems have to prioritise in their projects and outlays, varietal development and distribution; farmer-led, participatory breeding programmes are to be prioritized to address issues of quality and local suitability.

· For all those seed technologies which bring in potential environmental and health hazards, such seed should be allowed even for open air trials only if there are no other alternatives present and after biosafety has been cleared through independent, long term testing in a participatory and transparent decision-making regime. In this case too, like in Point 4, state governments should be allowed their constitutional authority over agriculture for exercising their own decisions through appropriate regulatory regimes at the state level, including licensing etc.

· Regulatory regimes should also pro-actively watch out for seed monopolies/oligopolies building up and prevent the same.

· Farming communities all over India should have first priority and access to all the germplasm collections all over the country.

Great seed keeper Farmers shall address the conference

SAY NO TO GM SEEDS

Let us join hands to initiate a struggle to protect nation’s seed sovereignty & food self reliance All are cordially invited

KHETI VIRASAT MISSION

Supported by:

Alliance for Sustainable & Holistic Agriculture

& Coalition for GM-Free India


--